वो पल जो मैंने खो दिए , रोटी की आज़त में ।

रूठे से मुझसे मिलते हैं , जब शाम होती है।।

परिंदा जो उड़ के सुबहो को दाना कमाने जाता है ।

ज़ख़्मी बदन आता है वो , जब शाम होती है।।

दरिया को भी अब देखकर मैं खौफ खाता हूँ ।

मेरा सूरज निगल जाता है वो , जब शाम होती है।।

वो शायर है, दिन में महफिलों में शेर पढता है ।

वो टूटा है, बिखर जाता है, जब शाम होती है ।।

लगता था जिसको मौत क्या ले जायेगी उसका ।

क्यों डरता है? सहम जाता है , ज़िन्दगी की जब शाम होती है ।।


-मुसाफिर


PC- Google Images

13 responses to “जब शाम होती है”

  1. superiorafzal avatar
    superiorafzal

    बहुत अच्छी
    सच में दिल छू गयी

    Liked by 1 person

      1. superiorafzal avatar
        superiorafzal

        My pleasure

        Like

  2. PRADEEP GUPTA avatar
    PRADEEP GUPTA

    Lovely… Amazing

    Like

  3. Kya kahoo kuch kehna hai mushkil … teri har nazm asar kar jaati hai.. jab shaam hoti hai..

    Like

    1. Ha ha ha thanks vismita.

      Like

  4. Surabh Mishra avatar
    Surabh Mishra

    Good one Bhai..

    Like

  5. Sameer Sharma avatar
    Sameer Sharma

    Gulzar jaisa feel aata hai isme. Very nicely composed

    Like

  6. […] जब शाम होती है […]

    Like

  7. […] जब शाम होती है […]

    Like

  8. […] जब शाम होती है […]

    Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Trending