Meaning, Urdu vocabulary, and the story behind one of Urdu literature’s most quoted poems
Glossary
दरख़्शाँ– shining, brilliant. ग़म-ए-दहर– sorrow of world. आलम– Universe, The World. सबात-stability, durability. निगूँ– To Bow, downward. वस्ल– meeting, union, A date with beloved. तारीक-dark, obscure.बहीमाना– dangerous, ruthless. अतलस– Satin Fabric. कमख़ाब– precious cloth/ brocade. अमराज़– diseases. तन्नूरों– ovens.
Script
Mujh se pahli si mohabbat mere mahboob na maang
Main ne samjha tha ki tu hai to daraḳhshan hai hayat
Tera gham hai to gham-e-dahr ka jhagda kya hai
Teri surat se hai aalam mein baharon ko sabat
Teri ankhon ke siva duniya mein rakkha kya hai
Tu jo mil jaa.e to taqdir nigun ho jaaye
Yuun na tha maia ne faqat chaha tha yuua ho jaaye
Aur bhi dukh hain zamane mein mohabbat ke siva
Rahatein aur bhi hain vasl ki rahat ke siva
An-ginat sadiyon ke tarik bahimana tilism
Resham-o-atlas-o-kamḳhab mein bunvaye hue
Ja-ba-ja bikte hue kucha-o-bazar mein jism
Khaak mein luthde hue ḳhoon mein nahlae hue
Jism nikle hue amraaz ke tannooron se
Piip bahti hui galte hue naasooron se
Laut jaati hai udhar ko bhi nazar kya kiije
Ab bhi dilkash hai tera husn magar kya kiije
Aur bhi dukh hain zamane mein mohabbat ke siva
Rahatein aur bhi hain vasl ki raahat ke siva
Mujh se pahli si mohabbat meri mahboob na maang
मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग
मैंने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात
तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात
तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है
तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए
यूँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँ हो जाए
और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा
अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म
रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए
जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म
ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए
जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से
पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे
अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे
और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा
मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग
जो मोहब्बत, अब वो मोहब्बत नहीं रही
पहली बार पढ़ो तो यह एक माफ़ीनामा लगती है। दोबारा पढ़ो तो पता चलता है, यह माफ़ी नहीं, एक कबूलनामा है। फ़ैज़ किसी को धोखा नहीं दे रहे, वो बस यह मान रहे हैं कि वो अब वो इंसान नहीं रहे जो कभी थे।
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग
यह लाइन हर बार जब लौटती है, तब उतनी भारी नहीं होती जितनी शुरुआत में थी। पहली बार यह एक अनुरोध लगती है। आख़िर में यह एक स्वीकृति बन जाती है, जैसे कोई बात कहते-कहते ख़ुद उसे मान लेता है।
पहले हिस्से में फ़ैज़ उस लड़के को याद करते हैं जो कभी थे, जिसे लगता था कि उसकी महबूबा की मौजूदगी ही काफ़ी है, कि उसकी आँखों के अलावा दुनिया में देखने को कुछ नहीं बचा। यह कोई बड़ी बात नहीं कह रहे, बस एक साधारण, हर किसी के जाने-पहचाने एहसास को, वो एहसास जब कोई एक इंसान अचानक पूरी दुनिया जितना बड़ा लगने लगे।
जो अभी किसी से नई-नई मोहब्बत में है, वो इसे पढ़कर मुस्कुराएगा, “हाँ, बिल्कुल यही तो है।” पर जो इस मोड़ को पार कर चुका है, उसे इसमें एक हल्की सी उदासी भी दिखेगी, पता है कि यह भरोसा कितना नाज़ुक था, और कितनी जल्दी टूट सकता है। यह एक ही पंक्ति दो बिल्कुल अलग उम्रों को दो अलग जगहों से छूती है।
फिर एक मोड़ आता है, और यहीं नज़्म असली नज़्म बनती है। फ़ैज़ कहते हैं, मोहब्बत के अलावा भी दुनिया में दुख हैं, वस्ल की राहत के अलावा भी राहतें हैं।
यह वाक्य पहली नज़र में ठंडा लग सकता है। पर ग़ौर से पढ़ो तो यह ठंडा नहीं, थका हुआ है। जैसे कोई बहुत दिनों बाद कमरे से बाहर निकला हो और अचानक याद आया हो कि बाहर एक पूरी दुनिया भी है, जो उसके इंतज़ार में नहीं बैठी थी।
जिसने कभी किसी बड़े दुख को, किसी के अन्याय को, किसी की भूख को, किसी के दर्द को, बहुत क़रीब से देखा है, उसके लिए यह लाइन राहत जैसी लगती है, जैसे किसी ने आख़िरकार वो बात कह दी जो वो ख़ुद महसूस तो करता था पर कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था। और जो अभी अपनी मोहब्बत में डूबा है, उसके लिए यही लाइन थोड़ी डरावनी है — जैसे कोई बता रहा हो कि यह जुनून हमेशा दुनिया से बड़ा नहीं रह पाएगा।
इसके बाद फ़ैज़ जो तस्वीरें खींचते हैं, वो अचानक आती हैं, और जानबूझकर बदसूरत हैं, बिकते हुए जिस्म, ज़ख़्मों से रिसता दर्द, ऐसी सदियों पुरानी तकलीफ़ जो कभी ख़त्म नहीं होती। यहाँ भाषा भी बदल जाती है, वो नाज़ुक इश्क़िया लफ़्ज़ हट जाते हैं, और उनकी जगह ऐसे लफ़्ज़ आते हैं जो चुभते हैं।
इसे पढ़ने में तकलीफ़ होनी चाहिए। अगर नहीं होती, तो फ़ैज़ अपना काम नहीं कर पाए। यह हिस्सा जल्दी में नहीं पढ़ा जा सकता, यहीं नज़्म रुक कर सांस लेने को मजबूर करती है।
और फिर, सबसे मुश्किल लाइन आती है, फ़ैज़ मानते हैं कि उनकी महबूबा का हुस्न आज भी वैसा ही दिलकश है। वो झूठ नहीं बोलते कि मोहब्बत ख़त्म हो गई। वो बस यह कहते हैं, मगर क्या कीजे?
यह “मगर” पूरी नज़्म का सबसे इंसानी लफ़्ज़ है। इसमें कोई फ़ैसला नहीं है, कोई सफ़ाई नहीं है, सिर्फ़ एक आदमी है जो दो सच्चाइयों के बीच खड़ा है और दोनों को एक साथ पकड़े हुए है, बिना किसी को छोड़े।
जो कभी अपने किसी बड़े सपने और अपने किसी अपने के बीच फंसा हो , चाहे वो प्रेम हो, परिवार हो, या कोई मक़सद, उसे यह “मगर” तुरंत पहचान में आ जाएगा। यह हार नहीं है। यह सिर्फ़ यह मानना है कि दिल एक साथ दो जगह हो सकता है।
आख़िर में लाइन फिर लौटती है , मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग , पर अब यह पहले जैसी नहीं लगती। अब यह हार नहीं, एक फ़ैसला लगती है। फ़ैज़ यह नहीं कह रहे कि उन्होंने मोहब्बत खो दी। वो कह रहे हैं कि उनका दिल इतना बड़ा हो गया कि अब वो सिर्फ़ एक चेहरे में नहीं समाता।
और शायद यही वजह है कि यह नज़्म आज भी उतनी ही सच लगती है, क्योंकि हर किसी को कभी न कभी यह जानना पड़ता है कि मोहब्बत करते रहना और दुनिया को देखते रहना, दोनों एक साथ मुमकिन है, भले ही आसान न हो।
A Love That Isn’t That Love Anymore
Read it once and it sounds like an apology. Read it again and you realize — it isn’t an apology. It’s a confession. Faiz isn’t letting anyone down easy. He’s admitting he’s not the person he used to be.
Don’t ask me now, beloved, for that love of days gone by.
This line comes back three times in the poem, and it doesn’t weigh the same each time. The first time, it sounds like a request. By the end, it sounds like something he’s finally accepted about himself.
In the opening movement, Faiz remembers the boy he used to be — the one who thought his beloved’s presence was enough to light up an entire life, who genuinely believed there was nothing in the world worth looking at except her eyes. He’s not saying anything grand here. He’s naming something almost embarrassingly ordinary — that feeling when one person gets so large in your chest that the rest of the world quietly disappears.
If you’re new to love, you’ll probably smile reading this — yes, exactly, that’s it. If you’re past that stage, there’s a different, quieter feeling underneath the smile — you remember how fragile that certainty was, and how fast it can go. Same line. Two completely different places to stand while reading it.
Then the turn happens, and this is where the poem stops being a love poem and becomes something else. Faiz says there are other griefs in the world besides love, other kinds of peace besides the peace of being with her.
On first read this can sound cold. Sit with it longer and it isn’t cold — it’s tired. Like someone who’s been in a room with one person for a long time and suddenly remembers there’s a whole world outside that door, and it wasn’t waiting for him.
If you’ve ever stood close to real suffering — someone’s hunger, someone’s injustice, someone’s unhealed wound — this line lands like relief. Like someone finally said the thing you felt but hadn’t found the nerve to say out loud. And if you’re still in the middle of your own love, this same line is a little frightening — a warning that the thing consuming you now won’t always feel bigger than everything else.
What comes next arrives without warning, and it’s meant to be ugly on purpose — bodies sold in the street, wounds that won’t stop weeping, a darkness that’s been going on for centuries and shows no sign of ending. The language itself changes here. All that tender, romantic vocabulary drops away, and what replaces it is meant to hurt.
This part should be uncomfortable to read. If it isn’t, Faiz hasn’t done his job. You’re not meant to move through it quickly — the poem wants you to stop here and actually sit in it.
And then comes the hardest line in the whole poem — Faiz admits her beauty is still just as captivating as it ever was. He doesn’t pretend the love died. He just says — but what can be done?
That “but” is the most human word in the entire poem. There’s no resolution in it, no clean answer — just a man standing between two true things at once, holding onto both, refusing to let go of either.
If you’ve ever been caught between something you love and something larger you can’t turn away from — a person, a cause, a responsibility, a grief that isn’t yours but that you can’t stop carrying — you’ll recognize this “but” immediately. It isn’t defeat. It’s just the admission that a heart can be in two places at the same time.
By the end, the refrain comes back once more — don’t ask me now, beloved, for that love of days gone by — but it doesn’t sound the same anymore. It doesn’t sound like loss. It sounds like a decision. Faiz isn’t telling her he lost his capacity to love. He’s telling her his heart grew too large to fit inside one face alone.






Leave a Reply