सुलगते दिन ठिठुरती रातों में

बैठे बैठे यूँ ही यादों में,

जाने अनजाने लोगों से मुलाकातों में,

किसी की प्यार भरी बातों में,

मुझे तू याद आती है।


3088867-clouds_composing_dream_fairy-tales_fantasy_lonely_mood_mystical_nature_rainbow_sky_tree.jpg

मेरे सितारों की गर्दिश में,

मन के तारों की बंदिश में,

किसी चेहरे की कशिश में,

कुछ भुलाने की कोशिश में,

मुझे तू याद आती है।


ज़िन्दगी की इस थकान में,  सूने से इस मकान में,  दिल के हर अरमान में,  ज़ज़्बातों के तूफ़ान में,  तू मुझे याद आती है।

ज़िन्दगी की इस थकान में,

सूने से इस मकान में,

ज़ज़्बातों के तूफ़ान में,

दिल के हर अरमान में,

मुझे तू याद आती है।


lady-dipak-roy

आंगन की हवा की सरसराहट में,

किसी अनजाने के आने की आहट में,

किसी बुत के चेहरे की बनावट में,

किसी लब की थरथराहट में,

मुझे तू याद आती है।


images (2).jpg

ग़म की हर एक आह में,
दरख्तों की चुभती छाँह में,
मेरे शहर की बंज़र राह में,
तुझे फिर से पाने की चाह में ,
मुझे तू याद आती है।

images (3)


दर्द ए दिल के गुबार में,
जाती हुई बहार में,
किसी शायर के अशार में,
तेरे लौट आने के इंतज़ार में,
मुझे तू याद आती है।

-मुसाफिर

19 responses to “मुझे तू याद आती है”

  1. Fantastic 👌Keep Going 👍👍

    Like

  2. Bhai, gradually you are heading to professionalism. Keep doing.

    Like

  3. Behtarin rachna…bahut khub.👌👌👌

    Like

  4. True love reflect every where

    Like

  5. Rakesh k Sharma avatar
    Rakesh k Sharma

    Dear Musafir, A very sensitive lover is reflected from your lines which are composed from the core of heart and rhythmically. Keep going. Best wishes.

    Liked by 2 people

  6. Kshipra Bansal avatar
    Kshipra Bansal

    Each word is so wisely chosen !

    Liked by 1 person

  7. wishlistfinish avatar
    wishlistfinish

    amazing liness…👌👌

    Like

  8. Beautiful!

    Like

  9. […] You may also Like- मुझे तू याद आती है […]

    Like

  10. […] मुझे तू याद आती है […]

    Like

Leave a reply to wishlistfinish Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Trending