खुदा से मेरी आखिरी, अरदास रहा कर ।

तू ख्वाब में सही, मेरे पास रहा कर ।।

 

ये इश्क़ की सिरहन न ले ले जान आशिक़ की।

तू मुझसे दुश्मनी कर, नाराज़ रहा कर ।।

 

डूब कर जीने का मज़ा और है हमदम।

इस तैरती कश्ती पे तू , सैलाब रहा कर।।

 

मैं वो शजर, पंछी का आशियां नहीं जहाँ ।

कभी तो मेरे शाहीन, बेपरवाज़ रहा कर ।।

 

रात भर जागा "मुसाफिर" याद में तेरी ।

इस मुक़द्दर का कभी महताब रहा कर ।।

-"मुसाफिर"

सिरहन- Shivering

शजर- Tree

सैलाब- Cyclone

शाहीन- White Pigeon

बेपरवाज़- Flight Less

महताब- Moon


 

5 responses to “मेरे पास रहा कर”

  1. Very nice. Hindi me bhi try kar. Urdu thodi bhari lagti hai

    1. You can get hard words’ meaning at the bottom of the page.

  2. Beutiful..liked your style of writing
    Please visit my blog
    https://mehkasha.com

  3. बेहतरीन

    1. Thanks Very Much

Leave a Reply

Trending

Discover more from Lonely Musafir

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading